21 साल में पहली बार खुले रहेंगे बीसलपुर बांध के गेट, मानसून ने रचा इतिहास
टोंक में इस बार दिवाली के अवसर पर टोंक जिले में एक ऐतिहासिक और अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। बीसलपुर बांध के गेट इस बार दीपावली के दिन भी खुले रहेंगे। और ऐसा पिछले 21 वर्षों में पहली बार होने जा रहा है।

इस वर्ष का मानसून टोंक वासियों के लिए सौगातों की झड़ी लेकर आया है। राखी, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, नवरात्रि, दशहरा और अब दीपावली तक बांध के गेट खुले रहना यह दर्शाता है कि प्रकृति ने इस क्षेत्र पर अपना आशीर्वाद जमकर बरसाया है।
कितनी हो रही है पानी की निकासी?
वर्तमान में बीसलपुर बांध से एक गेट खोलकर करीब 3,000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यह पानी त्रिवेणी संगम की ओर प्रवाहित किया जा रहा है।
पिछले 21 वर्षों में यह पहला मौका है जब दीपावली के दिन भी बीसलपुर बांध के गेट खुले रहेंगे। जिससे यह दर्शाता है कि बांध में जल भंडारण क्षमता इस साल अत्यधिक स्तर तक पहुंच चुकी है। जिससे न केवल सिंचाई और पेयजल आपूर्ति में मदद मिलेगी, बल्कि यह पर्यटन और स्थानीय उत्सवों के लिहाज से भी एक रोमांचक दृश्य होगा।