छात्राओं को राजस्थान पुलिस ने दिया आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, आत्मविश्वास से भर उठीं बेटियाँ

राजस्थान पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग विंग ने एक बार फिर युवा सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को बस्सी स्थित राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सैकड़ों छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

छात्राओं को राजस्थान पुलिस ने दिया आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, आत्मविश्वास से भर उठीं बेटियाँ

जयपुर। राजस्थान पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग विंग ने एक बार फिर युवा सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को बस्सी स्थित राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सैकड़ों छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कम्युनिटी पुलिसिंग) सुनीता मीणा के नेतृत्व में हुआ। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की मास्टर ट्रेनर हवलदार लाजवंती एवं सुशीला ने छात्राओं को पंच, किक, ग्रिप तोड़ने और खतरनाक स्थिति से बच निकलने की आसान व प्रभावी तकनीकें सिखाईं। छात्राओं ने खुद इन तकनीकों का अभ्यास भी किया और जोरदार तालियां बजाईं।

साइबर क्राइम से बचाव के लिए अलग सत्र आयोजित किया गया। छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग और अश्लील कंटेंट से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और इमरजेंसी नंबर 112 की पूरी तरह समझाए गए।

महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों, POCSO एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम और यौन उत्पीड़न से संबंधित प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने कहा, “पहले डर लगता था, लेकिन आज जो ट्रेनिंग मिली उससे बहुत कॉन्फिडेंस आया। अब हमें लगता है कि हम खुद अपनी और अपनी सहेलियों की रक्षा कर सकती हैं।”

राजस्थान पुलिस की यह अभियान पूरे प्रदेश में चला रही है ताकि हर स्कूल-कॉलेज की लड़कियां सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बन सकें।