प्रवासी राजस्थानी बंधुओं ने किया उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा का स्नेहभरा स्वागत, नवाचारों पर हुई गहन चर्चा

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा के सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास संख्या-384 पर आज शाम देश के विभिन्न प्रान्तों एवं विदेशों से पधारे प्रवासी राजस्थानी बंधुओं का उत्साहपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

प्रवासी राजस्थानी बंधुओं ने किया उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा का स्नेहभरा स्वागत, नवाचारों पर हुई गहन चर्चा

जयपुर। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा के सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास संख्या-384 पर आज शाम देश के विभिन्न प्रान्तों एवं विदेशों से पधारे प्रवासी राजस्थानी बंधुओं का उत्साहपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, थाईलैंड, सिंगापुर, ब्रिटेन, जर्मनी, केन्या, दक्षिण अफ्रीका सहित देश के महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद आदि शहरों से आएं सैकड़ों प्रवासी राजस्थानी इस विशेष स्नेह-मिलन में शामिल हुए।

आगमन पर सभी अतिथियों का उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने राजस्थानी पाग-दुशाला एवं साफा पहना कर पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद सभी ने एक साथ स्नेह अल्पाहार ग्रहण किया जिसमें राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी, बाजरे की रोटी एवं मिठाइयाँ परोसी गईं।

चाय-पानी के बीच लगभग ढाई घंटे चली अनौपचारिक लेकिन गहन चर्चा में प्रवासी बंधुओं ने राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न नवाचारों की भरी सराहना की। इनमें शामिल रहे –

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियाँ

मेडिकल टूरिज्म, एजुकेशन हब एवं स्किल डेवलपमेंट में हो रहा अभूतपूर्व कार्य

प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन-2025 की रूपरेखा

NRI सेल की सक्रियता एवं एक क्लिक पर शिकायत निवारण व्यवस्था

राजस्थानी भाषा, संस्कृति एवं परम्पराओं के संरक्षण-संवर्धन हेतु नए प्रोजेक्ट

प्रवासी बंधुओं ने कहा कि पिछले एक वर्ष में राजस्थान ने जो प्रगति की है, वह दुनिया भर के राजस्थानियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने “राजस्थान से राजस्थान तक निवेश” एवं “स्किल्ड युवाओं को विदेशों में रोजगार” के लिए उपमुख्यमंत्री से विशेष पहल करने का आग्रह किया।

डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सब राजस्थान की असली ताकत हैं। आप जहाँ भी हैं, राजस्थान की संस्कृति और प्रतिभा को विश्व पटल पर ले जा रहे हैं। सरकार आपके हर सुझाव को प्राथमिकता देगी और प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए अभी से जुट गई है।”

स्नेह-मिलन के अंत में सभी प्रवासी बंधुओं ने उपमुख्यमंत्री के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई और देर शाम विदा हुए।