राहुल गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन केस में FIR की मांग पर अड़े; पुलिस ने बताया आगे क्या होगा

दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन में पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर राहुल गांधी संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने FIR दर्ज करने की मांग की है।

राहुल गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन केस में FIR की मांग पर अड़े; पुलिस ने बताया आगे क्या होगा

दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद मार्ग थाने में धरना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी की मांग है कि मामले में एफआईआर दर्ज की जाए। उनका कहना है कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वह थाने से नहीं हटेंगे।

राहुल गांधी के थाने में धरने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। पुलिस की ओर से उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन और आसपास के इलाके में RAF की तैनाती की गई है।

शिकायत क्राइम ब्रांच को भेजी जाएगी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर की घटना को लेकर साहिल की ओर से दी गई शिकायत पुलिस ने प्राप्त कर ली है। चूंकि जंतर-मंतर पर हुई हिंसा से जुड़े मामले की जांच पहले से क्राइम ब्रांच कर रही है, इसलिए इस शिकायत को भी आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंपा जाएगा।

धरने को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

राहुल गांधी के थाने में बैठने के बाद दिल्ली की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस की ओर से मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है, जबकि बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस शिकायत को क्राइम ब्रांच तक पहुंचाने के बाद मामले में क्या कार्रवाई करती है।