Premanand Shishya Mystery:शिष्य की मौत के बाद अब वृंदावन में उठ रहे कई सवाल
प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस CCTV, मोबाइल और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद CCTV फुटेज सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मौत से पहले कथित तौर पर ग्राइंडर से गुप्तांग काटने की बात सामने आने से मामला रहस्यमय हो गया है। कमरे से खून से सना ग्राइंडर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने CCTV फुटेज, मोबाइल, DVR और खून के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का मुख्य कारण बताया गया है और शरीर पर कई चोटें भी मिली हैं। पुलिस आश्रम में रहने वाले लोगों से पूछताछ के साथ-साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे आत्महत्या के अलावा कोई दूसरी परिस्थिति तो नहीं थी। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

