बिश्नोई गैंग की धमकी और सलमान खान का 'galaxy appartment' छोड़ने का फैसला!, 52 साल पुराना घर छोड़ रहे सलमान!
सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने की चर्चाओं के बीच नए घर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए नए प्रोजेक्ट, सुरक्षा व्यवस्था और शिफ्टिंग से जुड़ी पूरी अपडेट।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले कई दशकों से बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। अब खबर है कि आने वाले समय में वह अपने परिवार के साथ एक नए और ज्यादा सुरक्षित घर में शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक सलमान खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार, बांद्रा के चिम्बई इलाके में समुद्र के करीब छह मंजिला नई इमारत बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने 16 जून को इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। यह स्थान गैलेक्सी अपार्टमेंट से ज्यादा दूर नहीं है।
बताया जा रहा है कि यह निर्माण सलमान खान की मां सलमा खान के स्वामित्व वाली जमीन पर होगा। इस प्लॉट पर पहले एक पुराना दो मंजिला मकान था, जिसे जर्जर होने के कारण हटाया जा चुका है। नई इमारत में ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलें होंगी। निर्माण का जिम्मा सच डेवलपर्स को सौंपा गया है, जबकि बीएमसी पहले ही प्रारंभिक अनुमति जारी कर चुकी है।
सलमान खान के नए घर की चर्चा उनकी सुरक्षा से भी जोड़कर देखी जा रही है। साल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उन्हें Y+ सुरक्षा दी गई। इसके बाद उनके घर की बालकनी पर भी बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए घर का डिजाइन प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। साथ ही निर्माण के दौरान किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा, बल्कि परिसर में नए स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे।
फिलहाल सलमान खान के नए घर में शिफ्ट होने की खबरें चर्चा में हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

