हथौड़े से पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, 18 दिन बाद थी बेटे की शादी
पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े मार-मार कर निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद घर के पास बने पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।
जालोर जिले के सांचौर से दिल दहला देने वाली खबर आई हैं, जहां एक छोटी सी कहासुनी होने के बाद पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े मार-मार कर निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद घर के पास बने पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।
क्या है मामला?
घटना जालोर के सांचौर की है, जहां पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर पति ने पत्नी के सिर पर कई बार हथौड़े से हमला किया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने घर के पास बने पानी के टांके में छलांग लगाकर जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
18 दिन बाद थी बेटे की शादी
परिजनों ने बताया कि मृतक दंपती का बेटा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाला था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों को बुलाने की योजनाएं बन रही थीं। लेकिन एक झटके में सब कुछ उजड़ गया। 28 अक्टूबर को बेटे की शादी थी। इस बीच यह घटना होने के बाद अब शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

