बारिश ने बिगाड़ी योग दिवस की तैयारी, अल्बर्ट हॉल में पानी निकालते दिखे कर्मचारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले जयपुर के अल्बर्ट हॉल परिसर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियों पर तेज बारिश और आंधी का असर पड़ा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम से पहले प्रशासन ने तेजी से व्यवस्थाएं दुरुस्त कीं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह जयपुर के अल्बर्ट हॉल परिसर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। सुबह करीब 6 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के लिए मंच, बैठक व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम पूरी तरह तैयार थे,

लेकिन तड़के हुई तेज बारिश और आंधी ने व्यवस्थाओं को प्रभावित कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर कई जगह पानी भर गया और योग प्रतिभागियों के लिए बनाई गई व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गईं। बारिश थमने के बाद कर्मचारी तत्काल मौके पर जुट गए और वाइपर तथा अन्य उपकरणों की मदद से जमा पानी निकालने में लग गए।आ

योजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और आयोजन समिति ने तेजी से व्यवस्थाओं को दोबारा दुरुस्त करने का प्रयास किया, ताकि योग दिवस का कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित किया जा सके।

