जयपुर में हिट एंड रन, 2 महिलाओं की मौत, बाइक सवार फरार
जगतपुरा में तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी. जिससे दोनों की मौत हो गई।
जयपुर के जगतपुरा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. जगतपुरा फ्लाईओवर के पास रोड क्रॉस करते समय दो महिलाओं को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं उछलकर काफी दूर तक जा गिरी. बाइक सवार हादसे के बाद फरार हो गए. हादसे के बाद दोनों महिलाएं काफी देर तक तड़पती रही. सड़क पर लोग देख देखकर निकलते रहे। काफी देर बाद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों महिलाओं को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई।


तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
शाम करीब 5 बजे रिश्तेदार से मिलकर वापस घर जाने के लिए निकल गई थीं। करीब आधे घंटे बाद बीएल हॉस्पिटल के सामने जगतपुरा पुलिया से रोड क्रॉस कर रही थीं। जगतपुरा के 7 नंबर चौराहे की ओर से आई ओवर स्पीड बाइक ने दोनों को चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद रोड पर दोनों महिलाओं को देखकर राइडर बाइक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने गंभीर हालत में दोनों महिलाओं को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। रामनगरिया थाना पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों की ओर से घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर बाइक सवार के टक्कर मारकर भागने की करतूत कैद मिली। रामनगरिया थाने में फुटेज के आधार पर परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी अब भी फरार
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। हालांकि घटना के कई दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

