अविनाश रेड्डी के ठिकानों पर ED की रेड
ED ने YSR कांग्रेस सांसद वाई.एस. अविनाश रेड्डी और उनके पिता वाई.एस. भास्कर रेड्डी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। कार्रवाई विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कडप्पा सांसद वाई.एस. अविनाश रेड्डी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पूर्व मंत्री वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है। ED की टीमों ने हैदराबाद और कडप्पा समेत कई स्थानों पर तलाशी ली।
जांच एजेंसी ने अविनाश रेड्डी और उनके पिता वाई.एस. भास्कर रेड्डी से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली। इस दौरान दस्तावेजों और अन्य संदिग्ध लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। ED की कार्रवाई से इस मामले में जांच और तेज होने के संकेत हैं।

