राजस्थान में बढ़ा वायु प्रदूषण का स्तर, कई शहरों में AQI चिंताजनक

जयपुर। राजस्थान के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी जयपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर की ओर बढ़ने लगा है। सोमवार को शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

जयपुर के मानसरोवर में AQI 184, सीतापुरा में 159, शास्त्री नगर में 155, मुरलीपुरा में 145 और आदर्श नगर में 114 दर्ज किया गया। वहीं पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में AQI 94 रहा, जो अन्य इलाकों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने नागरिकों को सुबह और शाम के समय बाहरी गतिविधियाँ सीमित करने की सलाह दी है।

राजस्थान के अन्य शहरों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। भिवाड़ी में सबसे अधिक AQI 313 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। झालावाड़ में 227, चित्तौड़गढ़ में 220, भरतपुर में 213 और कोटा में 204 AQI दर्ज हुआ। वहीं बीकानेर में 184, अजमेर में 112 और जयपुर औसत में 142 दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण वाहनों से उत्सर्जन, निर्माण कार्य और धूलकणों की मात्रा में वृद्धि है। उन्होंने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और श्वसन या हृदय रोगियों को सावधानी बरतने, मास्क का उपयोग करने और बाहरी गतिविधियाँ सीमित करने की सलाह दी है।