राजस्थान में बढ़ती ठंड के बीच नये अलर्ट, 18-20 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर, मौसम बदलेगा

राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और रात का पारा लगातार लुढ़क रहा है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री तक पहुंच गया है, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं दिन में भी बाड़मेर को छोड़कर अधिकांश इलाकों में तापमान 25-28 डिग्री के आसपास ही रहा।

राजस्थान में बढ़ती ठंड के बीच नये अलर्ट, 18-20 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर, मौसम बदलेगा

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और रात का पारा लगातार लुढ़क रहा है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री तक पहुंच गया है, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं दिन में भी बाड़मेर को छोड़कर अधिकांश इलाकों में तापमान 25-28 डिग्री के आसपास ही रहा।

मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि अगले कुछ दिन शीतलहर से राहत रहेगी और एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि 18 से 20 दिसंबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा, जिसका आंशिक प्रभाव राजस्थान में भी दिखेगा।

इसके चलते 17-18 दिसंबर के आसपास आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। जयपुर में अगले दो दिन आंशिक बादल रहने और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 18 दिसंबर तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

आज सुबह दर्ज न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस):

फतेहपुर: 4.7

दौसा: 6.2

सीकर: 6.5

करौली: 6.6

चूरू: 7.1

सिरोही: 7.2

भीलवाड़ा: 8.6

अलवर: 8.8

चित्तौड़गढ़: 9.0

अजमेर: 9.9

कोटा: 10.8

जयपुर: 11.6

जैसलमेर: 12.4

प्रतापगढ़: 12.5

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले दो हफ्तों तक सर्दी सामान्य से थोड़ी कम रहने की संभावना है, लेकिन 20 दिसंबर के बाद फिर से ठंड बढ़ सकती है।