Rajasthan News : बीकानेर-सीकर में बालिका सैनिक स्कूल, दाखिले को लेकर जबरदस्त उत्साह
Rajasthan News : राजस्थान के बीकानेर और सीकर जिले में पहला सरकारी बालिका सैनिक स्कूल खुलने जा रहा है। ये स्कूल केंद्र सरकार के सैनिक स्कूल मॉडल पर काम करेंगे।
Rajasthan News : राजस्थान में बेटियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नया और अहम कदम उठाया गया है। राज्य में पहली बार सरकारी स्तर पर बालिका सैनिक स्कूल शुरू किए जा रहे हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र से बीकानेर और सीकर में दो नए बालिका सैनिक स्कूल खुलेंगे, जिनमें प्रवेश राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार दिया जाएगा। इस पहल को लेकर छात्राओं और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बीकानेर और सीकर में खुलेंगे पहले सरकारी बालिका सैनिक स्कूल
आपको बता दें की राजस्थान के बीकानेर और सीकर जिले में पहला सरकारी बालिका सैनिक स्कूल खुलने जा रहा है। ये स्कूल केंद्र सरकार के सैनिक स्कूल मॉडल पर काम करेंगे। इसमें प्रवेश राज्य के आरक्षण नीति के तहत दिया जाएगा।
सीमित सीटें, हजारों दावेदार मुकाबला बेहद कड़ा
दोनों स्कूलों की सीटों की संख्या के बाद करें तो सीटों की संख्या 160 है। जबकि इसमें नामांकन के लिए 13000 फॉर्म भरे गए हैं। यानी कि एक सीट पर 70 दावेदार है। प्रवेश परीक्षा का मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। चयन परीक्षा 8 मार्च से आयोजित की जाएगी। जिला के सभी मुख्यालय पर चयन परीक्षा करवाई जाएगी। नया सत्र 1 जुलाई से शुरू किया जाएगा।
5 फरवरी तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका
आवेदन फार्म में किसी भी तरीके की गलती है तो सुधार करने का मौका 1 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक किया जाएगा। बीकानेर जिले के जयमलसर गांव में रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल शुरू किया जाएगा।सीकर जिले के रलावता गांव में महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल के नाम से शुरू होगा।
Saloni Kushwaha 
