Donald Trump ने बढ़ाया सीजफायर, खतरा अभी बरकरार
Donald Trump ने सीजफायर बढ़ाया, Mallikarjun Kharge के बयान पर सियासत गरम। Indian Premier League मैच, हीटवेव अलर्ट और चुनावी हलचल समेत बड़ी खबरें।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने सीजफायर बढ़ाया
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने सीजफायर बढ़ाया, लेकिन खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। Pakistan के अनुरोध पर यह फैसला लिया गया, ताकि Iran अपनी रणनीति तैयार कर सके।
ट्रम्प का साफ संदेश है—हमला रुका है, लेकिन दबाव जारी है और जंग का खतरा बरकरार है। अमेरिकी सेना हाई अलर्ट पर है और नाकाबंदी जारी है। अब सबकी नजरें ईरान के अगले कदम पर टिकी हैं।
पीएम मोदी पर दिए विवादित बयान
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के पीएम मोदी पर दिए विवादित बयान पर बीजेपी एक्शन मोड में है। Kiren Rijiju ने बताया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है और इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी Uttarakhand में चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
राजस्थान से जाने वाले यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें हर घंटे 5–10 मिनट का ब्रेक लेने और कम से कम 7 दिन की यात्रा योजना बनाने की सलाह दी गई है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम रहे।
आईपीएल का 32वां मुकाबला आज
आईपीएल का 32वां मुकाबला आज Lucknow Super Giants और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत का दावा कर रही हैं। एसजी के एडम मार्क्रम ने कहा कि टीम को घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मैच शाम 6:30 बजे लखनऊ में होगा।
पहले चरण के मतदान से पहले माहौल गरमा
West Bengal में पहले चरण के मतदान से पहले माहौल गरमा गया है। 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होना है और प्रचार थम चुका है। चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए शराब बिक्री पर रोक लगाई है और शाम 6 बजे के बाद बाइक पर बैन लगाया है, केवल जरूरी मामलों में छूट रहेगी।
राजस्थान में गर्मी का सितम जारी
राजस्थान में गर्मी का सितम जारी है। उत्तरी राजस्थान में 23 से 25 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट है। जोधपुर संभाग में धूल भरी आंधी और 20-30 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
पीथमपुर में केमिकल वेस्ट कंपनी में भीषण आग
मध्यप्रदेश के Dhar district के पीथमपुर में केमिकल वेस्ट कंपनी में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पास की रेलवे और डिफेंस सप्लाई कंपनियों तक पहुंची, जिससे भारी नुकसान हुआ। फैक्ट्री में विस्फोट से दहशत का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सांवलिया सेठ मंदिर में दान राशि 31 करोड़ के पार
चित्तौड़गढ़ के Sanwaliya Seth Temple में दान राशि 31 करोड़ के पार पहुंच गई है। चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। तीन चरणों में 27 करोड़ से ज्यादा की गिनती हो चुकी थी, जबकि चौथे चरण में साढ़े तीन करोड़ से अधिक राशि सामने आई है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बरसी आज
पहलगाम की Baisaran Valley में हुए आतंकी हमले की बरसी आज है। कभी सैलानियों से भरी ये वादी 13 मिनट में 26 जिंदगियां खो बैठी। एक साल बीत गया, लेकिन घाटी में उस दिन की खामोशी और दर्द आज भी महसूस होता है।
भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
राजस्थान की राजधानी Jaipur में बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी Radha Mohan Das Agarwal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने Vasundhara Raje को प्रभावी नेता बताते हुए उनके खिलाफ साजिश करने वालों पर कार्रवाई की बात कही, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
Saloni Kushwaha 
