Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी की चर्चाएं फिर तेज, रिसेप्शन कार्ड वायरल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें फिर चर्चा में। वायरल रिसेप्शन कार्ड में 26 फरवरी को वेडिंग और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का दावा।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी कथित शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं और फैंस भी इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधते देखने का इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कथित रिसेप्शन कार्ड वायरल हुआ है, जिसमें 26 फरवरी को प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी और 4 मार्च (होली) के दिन रिसेप्शन आयोजित होने का दावा किया गया है। कार्ड में शादी को बेहद निजी समारोह बताया गया है, जिसमें सिर्फ करीबी लोगों को शामिल करने की बात कही गई है।
हैदराबाद में रिसेप्शन की चर्चा
वायरल जानकारी के अनुसार, रिसेप्शन 4 मार्च की शाम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ताज कृष्णा होटल में आयोजित होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अब तक दोनों कलाकारों या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पहले भी उड़ी थीं अफवाहें
इससे पहले भी दोनों की शादी को लेकर अलग-अलग तारीखों और स्थानों की चर्चाएं सामने आ चुकी हैं। कभी राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की बात कही गई, तो कभी निजी सगाई समारोह की खबरें वायरल हुईं। एयरपोर्ट पर रश्मिका की उंगली में अंगूठी दिखने के बाद अटकलें और तेज हो गई थीं।
रश्मिका और विजय ने अब तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और इंटरव्यू में एक-दूसरे की तारीफ करते भी सुना गया है। यही वजह है कि फैंस के बीच उनकी शादी की खबरें बार-बार चर्चा का विषय बन जाती हैं।
फिलहाल, वायरल हो रहे रिसेप्शन कार्ड की सच्चाई क्या है, यह आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ हो पाएगा। तब तक फैंस को इंतजार करना होगा कि क्या यह महज अफवाह है या सच में जल्द ही यह स्टार कपल नई शुरुआत करने जा रहा है।
Saloni Kushwaha 
