राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव का नया फॉर्मूला तय, जानिए कैसे बढ़ेगी वार्ड और पंचायतों की संख्या

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंचायती राज विभाग ने प्रदेश की 14,635 ग्राम पंचायतों, 450 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषदों में चुनाव कराने के लिए जिलावार नया फॉर्मूला तैयार कर लिया है।

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव का नया फॉर्मूला तय, जानिए कैसे बढ़ेगी वार्ड और पंचायतों की संख्या

जयपुर। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंचायती राज विभाग ने प्रदेश की 14,635 ग्राम पंचायतों, 450 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषदों में चुनाव कराने के लिए जिलावार नया फॉर्मूला तैयार कर लिया है। यह फॉर्मूला सभी जिलों के कलेक्टरों को भेज दिया गया है। इसके साथ ही जल्द ही वार्ड निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश के 41 जिलों में करीब 3,441 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। वहीं, हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल तक स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न कराने की समयसीमा तय की है, जिसके चलते प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

आबादी के आधार पर तय होंगे वार्ड

पंचायती राज विभाग द्वारा तय किए गए नए नियमों के अनुसार अब ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या आबादी के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

3,000 की आबादी पर 7 वार्ड बनाए जाएंगे

इसके बाद हर अतिरिक्त 1,000 की आबादी पर 2 वार्ड और जोड़े जाएंगे

यानी, 4,000 आबादी वाली ग्राम पंचायत में अब 7 के बजाय 9 वार्ड होंगे

इस नए फॉर्मूले से प्रदेश में कई ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों में वार्डों की संख्या बढ़ेगी, जिससे जनप्रतिनिधित्व और प्रशासनिक संतुलन बेहतर होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतांत्रिक ढांचा और अधिक मजबूत होगा।