खाटूश्यामजी में निर्जला एकादशी मेले की धूम, लाखों की संख्या में पहुंचे बाबा के भक्त

सीकर के खाटूश्यामजी में निर्जला एकादशी मासिक मेला शुरू। बाबा श्याम के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। रींगस रोड नो व्हीकल जोन घोषित, सुरक्षा के विशेष इंतजाम।

खाटूश्यामजी में निर्जला एकादशी मेले की धूम, लाखों की संख्या में पहुंचे बाबा के भक्त

बाबा श्याम के दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रींगस रोड बना नो व्हीकल जोन

सीकर। राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थस्थल खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का दो दिवसीय निर्जला एकादशी मासिक मेला गुरुवार से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हो गया। मेले के पहले ही दिन देर रात से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर और मुख्य मेला ग्राउंड में दिखाई देने लगीं। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्याम भक्त खाटूधाम पहुंच रहे हैं।

 

निर्जला एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया है। मंदिर परिसर को हरियाली, आम की पत्तियों और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।

 

श्रद्धालुओं की भीड़, नो व्हीकल जोन घोषित

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रींगस रोड को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। सभी वाहनों को भैरूंजी मोड़ से एनएच-52 की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। यहां से भक्त पैदल यात्रा कर खाटूधाम पहुंच रहे हैं।


मंदिर तक 14 कतारों की व्यवस्था
मंदिर तक सुगम दर्शन के लिए 14 कतारों की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर 1000 सुरक्षा गार्ड, 600 होमगार्ड जवान और 400 सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं। मंदिर कमेटी ने पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की है। 
खाटूधाम में गूंजते "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" के जयकारों के बीच भक्तों का उत्साह चरम पर है।  


देश-दुनिया की हर बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए PK TIMES के साथ। हमारी टीम हर पल आपको सटीक, तेज और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार है। राजनीति से लेकर जन सरोकार सहित हर महत्वपूर्ण अपडेट अब एक ही प्लेटफॉर्म पर। PK TIMES ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और कहीं भी,कभी भी खबरों से अपडेट रहें।