हनुमान बेनीवाल की जनसभा में जेबकतरों का आतंक, पुलिस ने पकड़ा, कार्यकर्ताओं ने की धुनाई

भरतपुर में जाट समाज आरक्षण को लेकर रैली कर रहा है, इस भीड़ का फायदा जेबकतरों ने उठाने का सोचा लेकिन पुलिस ने धर दबोचा।

हनुमान बेनीवाल की जनसभा में जेबकतरों का आतंक, पुलिस ने पकड़ा, कार्यकर्ताओं ने की धुनाई

भरतपुर में जाट आरक्षण को लेकर आयोजित सांसद हनुमान बेनीवाल की विशाल जनसभा में उस समय हड़कंप मच गया, जब भीड़ में सक्रिय जेबकतरों ने कई लोगों की जेबें साफ कर दीं। जनसभा में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों के बीच जेबकतरे मोबाइल, पर्स और नकदी लेकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे।


एक संदिग्ध युवक को पकड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने एक संदिग्ध युवक को चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कार्यकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया।

फोन-नकदी चोरी होने की शिकायतें
बताया जा रहा है कि जनसभा में कई लोगों के मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने की शिकायतें भी सामने आई हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ कोई और साथी भी इस वारदात में शामिल था या नहीं। घटना के बाद जनसभा स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में पुलिस और आयोजकों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।


देश-दुनिया की हर बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए PK TIMES के साथ। हमारी टीम हर पल आपको सटीक, तेज और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार है। राजनीति से लेकर जन सरोकार सहित हर महत्वपूर्ण अपडेट अब एक ही प्लेटफॉर्म पर। PK TIMES ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और कहीं भी,कभी भी खबरों से अपडेट रहें।