राहुल गांधी के जन्मदिन पर बाड़मेर में कार्यक्रम, दिनभर चले सेवा और जनकल्याण के आयोजन
राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर बाड़मेर में कांग्रेस नेताओं ने जनसेवा और पौधारोपण कर सेलिब्रेट किया।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बाड़मेर जिला कांग्रेस कमेटी और उसके अग्रिम संगठनों की ओर से विभिन्न सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे दिन चले कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों की शुरुआत युवा दौड़ से हुई, जो जिला कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर इंदिरा गांधी सर्किल पर संपन्न हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही श्रमदान, फल वितरण, रक्तदान शिविर और लोकतंत्र बचाओ शपथ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

"युवाओं, किसानों की आवाज बनकर उभरे राहुल गांधी"
इस अवसर पर युवा नेता राजेंद्र कड़वासरा ने कहा कि राहुल गांधी आज देश में युवाओं, किसानों और आमजन की आवाज बनकर उभरे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाने का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना है।


श्रमदान, ब्लड डोनेशन कैंप, लोकतंत्र बचाओ शपथ
उन्होंने बताया कि दिनभर आयोजित गतिविधियों में श्रमदान, पौधारोपण, फल वितरण, ब्लड डोनेशन कैंप और लोकतंत्र बचाओ शपथ जैसे कार्यक्रम शामिल रहे। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ लोगों को जागरूक करना और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना था।


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उनके विचारों और जनहित के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।

