21 अप्रैल को पीएम Narendra Modi करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, तैयारियों का दौर तेज
Barmer के Pachpadra Refinery के उद्घाटन से पहले सीएम Bhajanlal Sharma और मुख्य सचिव V. Srinivas ने तैयारियों का लिया जायजा।
राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma सोमवार को मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोधपुर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है।
वंदे भारत से जोधपुर पहुंचे अधिकारी, हुआ स्वागत
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा वंदे भारत ट्रेन से जोधपुर पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
पचपदरा में होगी हाई लेवल मीटिंग
मुख्य सचिव आज पचपदरा पहुंचकर रिफाइनरी परियोजना स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों की बारीकी से समीक्षा करेंगे। इस दौरे को परियोजना की प्रगति और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
दोपहर 12 बजे साइट पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पचपदरा पहुंचेंगे और रिफाइनरी स्थल का निरीक्षण करेंगे। वे आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों का जायजा लेंगे।
पश्चिमी राजस्थान के विकास को मिलेगी रफ्तार
पचपदरा रिफाइनरी को पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक विकास का बड़ा केंद्र माना जा रहा है। इसके शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, निवेश आकर्षित होगा और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
Saloni Kushwaha 
