सुबह के समाचार -होर्मुज में हाई अलर्ट,भारतीय जहाज जब्त,इश्क में हत्या,पत्नी गिरफ्तार

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज जब्त किया, मिर्जापुर हादसे में 11 की मौत, बंगाल में मतदान जारी, केंद्र कर्मचारियों का DA बढ़ा, IPL में MI vs CSK मुकाबला और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले—पढ़ें आज की बड़ी खबरें।

होर्मुज में हाई अलर्ट,भारतीय जहाज जब्त

ईरान की IRGC ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत आ रहे ‘एपामिनोडेस’ जहाज को रोककर कब्जे में लिया। नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। ‘फ्रांसेस्का’ भी पकड़ा गया और ‘यूफोरिया’ पर हमला हुआ। इस जहाज पर राजस्थान के श्रीगंगानगर के वाइस कैप्टन संजय माहर समेत 21 क्रू सवार हैं, जिन्होंने फायरिंग और तनाव की जानकारी दी..

ईरान का अल्टीमेटम,होर्मुज नहीं खुलेगा

ईरान ने साफ कहा है कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला जाएगा। ईरानी संसद स्पीकर Ghalibaf ने सीजफायर उल्लंघन और अमेरिकी नाकेबंदी को वजह बताया और कहा कि नाकेबंदी खत्म हुए बिना पूर्ण सीजफायर संभव नहीं है। वहीं कल इस्लामाबाद में US-ईरान की बातचीत संभव


मिर्जापुर हादसा,11 की दर्दनाक मौत,जिंदा जले यात्री

यूपी के मिर्जापुर जिले में बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बोलेरो, कार और एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. टक्कर लगते ही बोलेरो में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और गाड़ी में सवार 6 लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई. 

बंगाल में वोटिंग,152 सीटों पर जंग

पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी, इस चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता 16 जिलों के लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में हो रहे हैं, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था.

सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा..  बढ़ोतरी का एरियर भी दिया जाएगा। इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी। उदाहरण के तौर पर 50,000 बेसिक सैलरी पर करीब 1000 रुपये मासिक बढ़ जाएंगे

वानखेड़े में महामुकाबला

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में आज शाम IPL 2026 का 33वां मुकाबला होगा .. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच में सबकी नजरें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर होंगी। दोनों ही दिग्गज आज के मैच में वापसी कर सकते हैं..

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट

आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए जिसके बाद श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत के दर्शन किए.... सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बद्रीविशाल के पुष्प श्रृंगार के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु..

बॉलीवुड में वापसी

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' 8 मई 2026 को रिलीज होने वाली है. समीरा रेड्डी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. वो अपने कमबैक को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं.

जयपुर में बदला स्कूल टाइम

जयपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर संदेश नायक ने स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया, जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा. आज से प्री प्राइमरी से आठवीं तक के स्कूल 12 बजे तक ही चलेंगे.

इश्क में हत्या,पत्नी गिरफ्तार

बीकानेर के नोखा में मनीष जांगू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि पत्नी निकिता ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।