RCA चुनाव में सियासी दंगल, वोटिंग हुई, लेकिन नतीजों पर कोर्ट की रोक !
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में मंगलवार को मतदान हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव पर रोक नहीं लगाई, लेकिन नतीजे घोषित करने पर रोक लगा दी।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA के चुनाव में मंगलवार को जयपुर में मतदान तो हुआ, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लग गई। विवाद बालोतरा, खैरथल-तिजारा और डीडवाना-कुचामन जिलों की सदस्यता और वोटिंग राइट्स को लेकर है।
RCA की कमान के लिए बृजकिशोर उपाध्याय पैनल और धनंजय सिंह खींवसर गुट के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बीजेपी से जुड़े नेताओं के बेटे भी आमने-सामने हैं। मतदान के बाद वोटों को सीलबंद रखा जाएगा और अदालत के अगले आदेश के बाद ही परिणाम घोषित होंगे। ऐसे में RCA चुनाव का सियासी और कानूनी पेंच अब अदालत के फैसले पर टिका है।

