चुनावी भीड़ के बीच राहत—जोधपुर-जयपुर से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू
चुनाव के चलते बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए North Western Railway ने 24 अप्रैल से जयपुर (खातीपुरा) और जोधपुर से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जानें टाइमिंग, रूट और पूरी डिटेल।
चुनाव के चलते पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए North Western Railway ने 24 अप्रैल से जोधपुर और जयपुर (खातीपुरा) से Howrah के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
यात्रियों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
इन ट्रेनों के संचालन से Jaipur और Jodhpur समेत राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से बंगाल जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे का कहना है कि बढ़ती वेटिंग लिस्ट और भीड़ को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
लिनेन सुविधा नहीं मिलेगी
रेलवे ने साफ किया है कि इन स्पेशल ट्रेनों में चादर और कंबल (लिनेन) उपलब्ध नहीं होंगे। यात्रियों को अपनी व्यवस्था खुद करनी होगी।
04803 जोधपुर–हावड़ा स्पेशल ट्रेन
- प्रस्थान: 24 अप्रैल, शाम 5:00 बजे Jodhpur से
- आगमन: तीसरे दिन सुबह 10:15 बजे Howrah
- जयपुर पहुंचने का समय: रात 11:10 बजे, प्रस्थान 11:20 बजे
मुख्य ठहराव
मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा (ईदगाह), टूंडला, इटावा, प्रयागराज (सुबेदारगंज), पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, पटना, किऊल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, बैण्डेल आदि।
09715 खातीपुरा (जयपुर)–हावड़ा स्पेशल ट्रेन
- प्रस्थान: 24 अप्रैल, शाम 5:00 बजे Khatipura से
- आगमन: अगले दिन रात 10:15 बजे Howrah
मुख्य ठहराव:
दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा (ईदगाह), टूंडला, इटावा, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, बैण्डेल आदि।
Saloni Kushwaha 
