ओटीटी की दुनिया में मची हलचल, दर्शकों की पहली पसंद बनीं ये टॉप सीरीज
नेटफ्लिक्स पर पिछले चार हफ्तों से ट्रेंड कर रहीं टॉप 5 वेब सीरीज की खास लिस्ट। जानिए कौन सी सीरीज नंबर वन पर है, किस शो को मिल रहा है सबसे ज्यादा प्यार और किन नए एपिसोड्स का दर्शक कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार।
ओटीटी की दुनिया में इस समय अगर किसी प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा बोलबाला है, तो वह है Netflix। हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, लेकिन कुछ शोज ऐसे हैं जो पिछले एक महीने से लगातार दर्शकों की पसंद बने हुए हैं। आइए जानते हैं वो पांच चर्चित टाइटल, जिन्होंने ट्रेंडिंग लिस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है।
1. ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ – क्राइम और सस्पेंस का हाई-वोल्टेज डोज
निर्देशक Neeraj Pandey की यह क्राइम-थ्रिलर दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही है। सीरीज में Emraan Hashmi, Anurag Sinha और Zoya Afroz की दमदार मौजूदगी कहानी को और धारदार बनाती है। रिलीज के बाद से यह शो लगातार नंबर वन की कुर्सी संभाले हुए है।
2. ‘Bridgerton’ सीजन 4 – रॉयल रोमांस की वापसी
Bridgerton का चौथा सीजन रोमांस और ड्रामा के साथ फिर सुर्खियों में है। पहले चार एपिसोड दर्शकों को पसंद आ रहे हैं और बाकी एपिसोड के इंतजार ने उत्सुकता बढ़ा दी है।
3. ‘The Great Indian Kapil Show’ – हंसी का फुल डोज
कॉमेडी किंग Kapil Sharma का शो The Great Indian Kapil Show लगातार टॉप 3 में बना हुआ है। पुराने सीजन की सफलता के बाद नया सीजन भी दर्शकों को खूब गुदगुदा रहा है।
4. ‘The Lincoln Lawyer’ – कोर्टरूम ड्रामा का असर
अभिनेता Manuel Garcia-Rulfo की मुख्य भूमिका वाली The Lincoln Lawyer चौथे पायदान पर है। कहानी में कानूनी दांव-पेंच और रहस्य का संतुलन दर्शकों को जोड़े रखता है।
5. ‘Jeffrey Epstein: Filthy Rich’ – पुरानी रिलीज, नया ट्रेंड
साल 2020 में आई डॉक्यू-सीरीज Jeffrey Epstein: Filthy Rich एक बार फिर ट्रेंडिंग लिस्ट में लौट आई है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह सीरीज आज भी लोगों की दिलचस्पी बनाए हुए है।
Saloni Kushwaha 
