पार्वती नदी में डूबे 3 मासूम, गांव में पसरा मातम

तेज गर्मी से राहत पाने की कोशिश…

लेकिन वही राहत बन गई मौत की वजह…

धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के गढ़ाइच गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है।

जहां पार्वती नदी में नहाने गए 8 मासूम बच्चों में से 3 की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि… रविवार की छुट्टी होने के कारण…

बच्चे नदी किनारे खेलने और नहाने पहुंचे थे

लेकिन मस्ती के बीच उन्हें अंदाजा नहीं था कि नदी की गहराई कुछ ही पलों में जानलेवा साबित हो सकती है। देखते ही देखते

तीन बच्चे गहरे पानी में फंस गए और खुद को संभाल नहीं पाए हालांकि इस दौरान

एक चरवाहे की सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाल दिया। पास में भैंसें चरा रहे युवक सौरभ ने

बच्चों को डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया

और आसपास के लोगों को बुला लिया

ग्रामीणों की मदद से 5 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन तीन मासूमों को नहीं बचाया जा सका पुलिस की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया

इस हादसे के बाद पूरा गांव सदमे में है। हर घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ताकि हादसे की परिस्थितियों को समझा जा सके।