बाड़मेर में मेडिकल स्टोर पर छापा: 13 हजार नशीली गोलियां जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर में पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 13 हजार से ज्यादा नशीली दवाइयां जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में मामला दर्ज।
बाड़मेर में एक मेडिकल स्टोर पर बड़ी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों का स्टॉक मिला है। यहां 13 हजार से ज्यादा की दवाइयां बरामद की है। डीएसटी और सेड़वा पुलिस की ओर से हुई इस कार्रवाई में मेडिकल स्टोर संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत अलग-अलग टीमें बनाई गई है। एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी जेठाराम के सुपरविजन और सेड़वा थानधिकारी प्रभुराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को सूचना मिली कि सेड़वा इलाके में प्रतिबंधित नशील दवाइयों की सप्लाई की जा रही है। इस पर टीम ने गांव सिंहानिया में पांचाराम पुत्र फगलुराम के मेडिकल स्टोर पर दबिश दी गई। वहां पर तलाशी के दौरान अवैध प्रतिबंधित नशीली बड़ी मात्रा में मिली। इस पर पुलिस ने सभी नशीली दवाइयों को जब्त कर आरोपी पांचाराम को डिटेन किया गया। पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना सेड़वा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं 13015 नशीली टेबल को जब्त कर लिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ सेड़वा थाने में पहले से एक मामला दर्ज है।
Ayush Pareek 
