इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल

कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E3074 में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बोर्डिंग के दौरान विमान के टॉयलेट में एक हस्तलिखित खत मिला, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर विमान को आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया। सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल खत की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल

कोलकाता : शनिवार सुबह कोलकाता से शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी का खत मिलने से हड़कंप मच गया। विमान संचालन से पहले ही विमान में पाए गए खत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार दिया गया और सुरक्षा जाँच के लिए विमान को खड़ा कर दिया गया। यह घटना सुबह 9:15 बजे के करीब हुई, जब फ्लाइट 6E3074 के बोर्डिंग के दौरान विमान के टॉयलेट में एक हस्तलिखित खत मिला जिस पर बम होने की धमकी दी गयी थी। चालक दाल ने खत पाए जाने के तुरंत बाद हवाई अड्डे के अधिकारीयों को सुचना दी।

खत मिलने के बाद विमान को आइसोलेशन बे में स्थानांतरित कर दिया गया और यात्रियों को बाहर उतार कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते ने विमान का बारीकी से निरीक्षण शुरू कर दिया है ताकि खतरे का हर पहलू सुरक्षित ढंग से जांचा जा सके। अधिकारियों ने बताया है कि पूरे हवाईअड्डे की सुरक्षा को प्राथमिकता दिए हुए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और खतरे की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि खत वास्तविक था या फर्जी, और जांच के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

इस घटना के कारण उस समय कोलकाता एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानों में देरी और कुछ परिचालन प्रभावित हुए, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर उठाए गए कदम यात्रियों और विमान दोनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक थे। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगे कोई जोखिम न रहे। अभी जाँच जारी है, और अधिक विस्तृत जानकारी जैसे खत का स्रोत या आरोपियों की पहचान जैसे पहलुओं पर अपडेट आने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।