नागौर के मेड़ता सिटी में सेना का वाहन पलटा, 2 जवान हुए गंभीर घायल
Nagaur जिले के मेड़ता सिटी क्षेत्र में अजमेर–मेड़ता मार्ग पर डांगावास गांव के पास सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अजमेर रेफर किया गया। Rajasthan Police और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संभाला। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
नागौर : जिले के मेड़ता सिटी क्षेत्र में अजमेर - मेड़ता सिटी मार्ग पर डांगावास गावं के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन में सवार दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और प्रशासन को सुचना दी। सुचना मिलते ही राजस्थान पुलिस की टीम और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायल जवानो को वाहन से बहार निकलकर तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल जवानों को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए अजमेर रेफर कर दिया गया। दोनों जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासनिक अधिकारीयों के अनुसार हादसे के वास्तविक कारणों की जाँच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज गति या अचानक वाहन के असंतुलित होने से दुर्घटना हुई हो सकती है, हालांकि तकनीकी कारणों की भी जांच की जा रही हैं।
हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातयात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद की। फिलहाल भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन पुरे मामले की जाँच कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Hindu Solanki 
