मोहाली अस्पताल को मिली बम की धमकी, सरक्षा बालों ने जारी किया 'हाई अलर्ट'

पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल और कई स्कूलों को बम धमकी भरे ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अस्पताल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के भर्ती होने के कारण सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने सघन तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। धमकी के स्रोत की जांच जारी है।

मोहाली अस्पताल को मिली बम की धमकी, सरक्षा बालों ने जारी किया 'हाई अलर्ट'

पंजाब के मोहाली में मंगलवार सुबह एक बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी हुआ जब फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। धमकी सन्देश में कहा गया की बम विस्फोट किया जाएगा, और इसमें खास तौर पर उस अस्पताल का नाम लिया गया जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था तुरंत कड़ी कर दी गयी हैं। 

घटना के अनुसार, धमकी ईमेल में फोर्टिस अस्पताल के साथ-साथ कई स्थानीय स्कूलों का नाम भी शामिल था, जिसके चलते प्रभारी पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने आवश्यक सावधानियां बरतते हुए तालाबंदी, सुरक्षा जांच और परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी। कई स्कूलों को भी खाली कराया गया और छात्रों तथा स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

चूंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जहां उन्हें थकान और स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के बाद फिर से भर्ती किया गया। इसलिए धमकी को और गंभीरता से लिया गया है। अधिकारियों ने सभी सुरक्षा उपायों को लागू करते हुए अस्पताल और उसके आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी ईमेल में संभावित बम विस्फोट का समय भी बताया गया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत बॉम्ब निरोधक दस्तों, डॉग स्क्वाड और अन्य जांच दलों को तैनात किया। तलाशी अभियान के दौरान फिलहाल कोई संदिग्ध सामग्री या विस्फोटक नहीं मिला, लेकिन स्थिति पर निगरानी जारी है।

पुलिस और प्रशासन दोनों इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं ताकि धमकी के स्रोत और उद्देश्य का पता लगाया जा सके और किसी भी संभावित खतरनाक स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी की जा सके।

फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्ष बालों ने उच्च सतर्कता बरती हुई है, खासकर अस्पताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।