पंजाब सीएम एक बार फिर अस्पताल में भर्ती - स्वास्थ जांच के लिए पहुंचे फोर्टिस हॉस्पिटल

Bhagwant Mann को रविवार को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद Fortis Hospital Mohali में भर्ती कराया गया। रक्तचाप बढ़ने की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज और जांच जारी है। आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार है। इससे पहले भी सितंबर 2025 में स्वास्थ्य कारणों से उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पंजाब सीएम एक बार फिर अस्पताल में भर्ती - स्वास्थ जांच के लिए पहुंचे फोर्टिस हॉस्पिटल

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को रविवार को अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  उनकी तबियत के कारण आज के सरकारी कार्यक्रमों में बदलाव किया गया और स्वास्थय जांच जारी है। मुख्यमंत्री मान मोहाली में इलाज के लिए हाईवे मार्ग से फोर्टिस पहुंचे। उनके रक्तचाप में अचानक वृद्धि के बाद स्वास्थ्य अधिकारीयों ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाना सही समझा।  मान फ़िलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और उनके स्वास्थय की विस्तृत जांच जारी है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह कोई पहला मौका नहीं है जब मान को किसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।  सितंबर 2025  में उन्हें थकावट, लो हार्ट रेट और स्वास्थय गिरावट के बाद बाद इसी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत धीरे-धीरे स्थिर हुई थी और वे कुछ दिनों बाद डिस्चार्ज हुए थे। उस समय भी उनकी निगरानी और चिकित्सीय उपचार जारी था। 
मान रविवार को धुरी में थे, जब स्वास्थ्य बिगड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके लिए जरूरी परीक्षण शुरू कर दिए हैं। उनके जब तक अस्पताल का आधिकारिक बयान नहीं आया, तब तक अस्पताल की तरफ से किसी विशेष बीमारी का खुलासा नहीं किया गया है।

मान का इलाज और परीक्षण जारी है और डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें कितने समय तक अस्पताल में रुका जाना होगा, लेकिन चिकित्सीय टीम उनकी स्थिति सुधारने पर काम कर रही है। इस अचानक स्वास्थ्य मामले के कारण मान के कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों और यात्रा योजनाओं में बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आगे की स्वास्थ्य अपडेट जारी होने की प्रतीक्षा है।