भिवाड़ी के केमिकल फैक्ट्री में भयानक अग्निकांड : प्रधानमंत्री ने किया शोक व्यक्त
राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूर घायल हैं और कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका है। प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की संभावना जताई जा रही है। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अलवर : राजस्थान के औद्योगिक शहर भिवाड़ी में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने पुरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो गयी है, जबकि कुछ मजदूरों के घायल होने और कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा मानकों और फैक्ट्रियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आग सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे खुशखेड़ा औद्योगिक ष्ट्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भड़क उठी। उस दौरान फैक्ट्री के अंदर 20 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। आग इतनी तेज फैली की कई मजदूरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका।
प्रारंभिक जाँच में निम्न संभावनाएं सामने आई है जैसे :
फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील रसायनों का स्टॉक मौजूद होना
बड़ी मात्रा में गत्ते और पैकेजिंग सामग्री राखी हुई थी
शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन से भी आग भड़कने की आशंका है
फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरण और फायर सेफ्टी सिस्टम पर्याप्त नहीं थे
हालांकि अधिकारीयों का कहना है की वास्तविक कारन विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही फैक्ट्री परिसर से मदद के लिए चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। कुछ मजदूर जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई अंदर ही फंस गए। जब दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और अंदर पहुंचे, तो कई शव पूरी तरह जल चुके थे और कंकाल जैसे दिखाई दे रहे थे।

अब तक जानकारी के अनुसार 8 मौत पुष्टि हुई है कुछ मजदूर घायल है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है, साथ ही मलबे में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका पर तलाश जारी है। शवों की पहचान DNA के जरिये कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
घटना की जानकारी पाते ही 12 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पे काबू पाया गया, आसपास की फैक्ट्रियों को खली कराया गया, एहतियातन बिजली की सप्लाई को बंद करवाया गया। फ़िलहाल मलबा हटाने का काम जारी है रेस्क़ुए टीम अब भी अंदर संभावित फंसे लोगों की तलाश कर रही है, फैक्ट्री संचालन पर भी कई सवाल उठ रहे है।
प्रारम्भि जानकारी में सामने आया की फैक्ट्री सञ्चालन और लाइसेंस को लेकर अस्पष्टता थी, अंदर किसी प्रकार का केमिकल का काम भी चल रहा था जिसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका भी जताई जा रही है। और इस घटना के बाद अब प्रशासन पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा जांच की तैयारी कर रहा है।
हादसे पर देश और राज्य स्तर पर दुख व्यक्त किया गया। नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए है।
घटना के बाद अब तक प्रशासन द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम :
हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए
मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू
औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा ऑडिट की तैयारी की जाएगी
फैक्ट्री लाइसेंस और सुरक्षा अनुपालन की जांच भी की जाएगी
Hindu Solanki 
