Triumph Street Triple RX भारत में प्री-बुकिंग, स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों के लिए खास मौका
ट्रॉयम्फ स्ट्रीट ट्रिपल RX की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, जानें 765cc इंजन, स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन, एडवांस ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ इस ट्रैक-फोकस्ड स्पोर्ट्स बाइक की डिटेल्स।
स्पोर्ट्स बाइक शौकीनों के लिए खुशखबरी है। ट्रॉयम्फ इंडिया (Triumph India) ने कुछ चुनिंदा डीलरशिप्स के माध्यम से अपनी नई Triumph Street Triple RX की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। यह बाइक पिछले साल ग्लोबल मार्केट में Moto2 Edition के साथ पेश की गई थी और अब भारत में इसकी एंट्री तय मानी जा रही है।
स्ट्रीट ट्रिपल RX किसके लिए?
यह बाइक खासतौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार की गई है जो ट्रैक-ओरिएंटेड और ज्यादा एग्रेसिव राइडिंग अनुभव चाहते हैं। RS वर्जन पर आधारित यह मॉडल राइडिंग पोजिशन और हैंडलिंग में और अधिक स्पोर्टी बनाया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Street Triple RX में 765cc का इनलाइन-3 सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 128.2 bhp की पावर और 80 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन स्मूद पावर डिलीवरी और तेज एक्सेलेरेशन के लिए जाना जाता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इस बाइक में प्रीमियम हार्डवेयर दिया गया है। Ohlins NIX30 फुली एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क और Ohlins STX40 रियर मोनोशॉक हैं, साथ ही क्लिप-ऑन हैंडलबार की मदद से राइडिंग पोजिशन और भी एग्रेसिव बन गई है। ब्रेम्बो स्टेलिमा फ्रंट कैलिपर्स, ब्रेम्बो MCS मास्टर सिलेंडर और पिरेली डियाब्लो सुपरकोर्सा SP V3 टायर्स बाइक को बेहतरीन ग्रिप और कंट्रोल प्रदान करते हैं।
एडवांस टेक्नोलॉजी
Street Triple RX में एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स भी उपलब्ध हैं। इसमें ABS ट्रैक मोड, ऑप्टिमाइज्ड कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, Triumph Shift Assist (क्लचलेस अप-डाउन शिफ्ट) और 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। ये फीचर्स राइडिंग को रोमांचक और सुरक्षित दोनों बनाते हैं।
कीमत
अभी तक इसकी आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹12.93 लाख के आसपास हो सकती है। प्री-बुकिंग शुरू होने के साथ ही बाइक भारत में स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों के बीच चर्चा में है और उत्साह देखने लायक है।
Saloni Kushwaha 
