जयपुर ट्रैफिक पुलिस का नया ‘डोर टू डोर’ अभियान, 8 लाख पेंडिंग चालान वसूले जाएंगे

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान, 8 लाख पेंडिंग चालान वसूलने के लिए वाहन मालिकों के घर नोटिस भेजे जाएंगे।

जयपुर ट्रैफिक पुलिस का नया ‘डोर टू डोर’ अभियान, 8 लाख पेंडिंग चालान वसूले जाएंगे

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने पेंडिंग चालान वसूली के लिए एक विशेष ‘डोर टू डोर’ अभियान की घोषणा की है। इस अभियान के तहत पिछले एक साल में अपने जुर्माने का भुगतान न करने वाले लगभग 8 लाख वाहन चालकों के घर पुलिस सीधे नोटिस लेकर पहुंचेगी।

किसके घर पहुंचेगी पुलिस?

जयपुर कमिश्नरेट के ट्रैफिक डीसीपी सुमीत मेहरडा के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच जिन लोगों ने चालान नहीं भरे, उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। शुरुआत में उन 1,200 से 1,500 बड़े डिफॉल्टर्स को चुना गया है जो ‘टॉप लिस्ट’ में शामिल हैं।

FIR दर्ज की जा चुकी है

ट्रैफिक विभाग सिर्फ नोटिस तक सीमित नहीं रहेगा। अब तक 16 लोगों के खिलाफ BNS 2023 की धारा 125 और 281 के तहत FIR भी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस ने साफ कहा है कि नियम तोड़कर जुर्माने से बचना अब आसान नहीं होगा।

सालभर में ट्रैफिक उल्लंघन की संख्य

राजस्थान सरकार ने सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख अपनाया है। वर्ष 2025 में प्रदेश भर में 27.61 लाख चालान काटे गए, जो पिछले वर्ष से 10.13 लाख अधिक हैं। इसमें सबसे ज्यादा चालान ओवर-स्पीडिंग (12.06 लाख) के लिए काटे गए, वहीं बिना हेलमेट (5.23 लाख), बिना सीट बेल्ट (1.96 लाख) और शराब पीकर ड्राइविंग (69,000) के मामले भी दर्ज हुए।