ट्रंप का बड़ा ऐलान- 'It's Signed'! अमेरिका-ईरान के बीच 14 सूत्रीय समझौता

अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मसूद पेजेशकियन ने MoU को मंजूरी दी। जानें परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर क्या तय हुआ।

ट्रंप का बड़ा ऐलान- 'It's Signed'! अमेरिका-ईरान के बीच 14 सूत्रीय समझौता

वॉशिंगटन/तेहरान। महीनों से चले आ रहे तनाव और टकराव के बीच अमेरिका और ईरान ने एक ऐतिहासिक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस समझौते को मंजूरी दी, जिसके बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा, "It's signed"। इस समझौते को मध्य पूर्व में स्थिरता और शांति की दिशा में एक बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 14-सूत्रीय इस समझौते के मेमोरेंडम (MoU) पर पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बकर कलीबाफ ने इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने इसे औपचारिक मंजूरी प्रदान की।

समझौते के तहत ईरान ने परमाणु हथियार विकसित नहीं करने और न ही उन्हें प्राप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके बदले अमेरिका और उसके सहयोगी देशों द्वारा लगाए गए कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देने पर सहमति बनी है।

इसके अलावा, वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित नौवहन के लिए फिर से खोलने पर भी सहमति बनी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजारों को बड़ी राहत मिल सकती है।

इस समझौते को अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने तथा क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।