टेडी-चॉकलेट से सजा श्याम दरबार, वैलेंटाइन पर मंदिर में खास रौनक
वैलेंटाइन डे पर जोधपुर के खाटू श्याम मंदिर में टेडी बियर, चॉकलेट और लाल-गुलाबी सजावट के साथ विशेष श्रृंगार किया गया। प्रेम थीम पर सजे मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्ति व आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला।
वैलेंटाइन डे के अवसर पर जोधपुर में स्थित मंछापुर महादेव मंदिर में खाटू श्याम दरबार को अनोखे अंदाज़ में सजाया गया। लाल और गुलाबी रंगों की थीम पर आधारित इस श्रृंगार में टेडी बियर, चॉकलेट और रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल किया गया। मंदिर का नजारा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
युवा जोड़ों और परिवारों की उमड़ी भीड़
सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में युवा अपने रिश्तों की खुशहाली की कामना लेकर पहुंचे। परिवारों ने भी एक साथ दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
भक्ति और प्रेम का अनोखा संगम
पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में प्रेम, शांति और सकारात्मकता बनाए रखने की प्रार्थना की। आस्था और आधुनिकता का यह मेल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
Saloni Kushwaha 
