डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया याद
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। जम्मू-कश्मीर में "एक देश, एक विधान और एक निशान" के संकल्प के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश-दुनिया की हर बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए PK TIMES के साथ। हमारी टीम हर पल आपको सटीक, तेज और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार है। राजनीति से लेकर जन सरोकार सहित हर महत्वपूर्ण अपडेट अब एक ही प्लेटफॉर्म पर। PK TIMES ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और कहीं भी,कभी भी खबरों से अपडेट रहें।

