पैदल यात्रियों पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, कई लोगों के दबे होने की आशंका

राजस्थान के बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर मेज नदी के पास चौथ का बरवाड़ा की ओर जा रहे पैदल यात्रियों पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

पैदल यात्रियों पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, कई लोगों के दबे होने की आशंका

राजस्थान के बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर मेज नदी के पास चौथ का बरवाड़ा की ओर जा रहे पैदल यात्रियों पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के ट्रक के नीचे दबे होने की सूचना है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे चल रहे पैदल यात्रियों पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही लाखेरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन को भी हादसे की जानकारी दी गई, जिसके बाद 108 एंबुलेंस, राहत-बचाव दल और अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर भेजी गईं। घायलों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का कार्य जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।