अंता उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, कांग्रेस में खुशी की लहर
अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने शानदार जीत दर्ज की। 17 राउंड की काउंटिंग और अंतिम परिणाम के अनुसार भाया को 69,213 वोट मिले। भाजपा के मोरपाल सुमन दूसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 53,423 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें भी 53,423 वोट प्राप्त हुए। कुल मिलाकर यह नतीजा कांग्रेस समर्थकों के लिए उत्सव का मौका बन गया।
बारां/जयपुर। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने अंता विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों के बड़े अंतर से हराया। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे स्थान पर रहे। काउंटिंग के अंतिम चरण में कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा काउंटिंग सेंटर के बाहर निराश दिखाई दिए और समर्थकों के बीच जाकर बैठ गए।
कुल मिलाकर यह नतीजा कांग्रेस समर्थकों के लिए उत्सव का मौका बन गया। भाया की जीत ने हाड़ौती क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ को मजबूत किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि जनता के फैसले का सम्मान किया जाएगा। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाया को जीत की बधाई दी।
20 राउंड की काउंटिंग के बाद अंतिम परिणाम
मतगणना सारणी
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | प्राप्त वोट |
|---|---|---|---|
| 1 | प्रमोद जैन भाया | कांग्रेस | 69,462 |
| 2 | मोरपाल सुमन | भाजपा | 53,868 |
| 3 | नरेश मीणा | निर्दलीय | 53,740 |
वोटों का बार ग्राफ
प्रमोद जैन भाया (कांग्रेस) ██████████████████████████████ 69,462
मोरपाल सुमन (भाजपा) ██████████████████ 53,868
नरेश मीणा (निर्दलीय) █████████████████ 53,740

उपचुनाव में 15 प्रत्याशी मैदान में
मुख्य दलों के उम्मीदवार
- भाजपा: मोरपाल सुमन
- कांग्रेस: प्रमोद जैन भाया
- राइट टू विकास पार्टी: योगेश कुमार शर्मा
- परिवर्तन पार्टी: राजपाल सिंह शेखावत
निर्दलीय प्रत्याशी: जमील अहमद, दिलदार, धरमवीर, नरेश, नरेश कुमार मीणा, नौशाद, पंकज कुमार, पुखराज सोनेल, बंशीलाल, बिलाल खान, मंजूर आलम

