नेशनल लोक अदालत में भावुक पल, 6 साल बाद पति-पत्नी का हुआ पुनर्मिलन

राजस्थान स्टेट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी के निर्देशानुसार एवं डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी जालोर के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में रविवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

नेशनल लोक अदालत में भावुक पल, 6 साल बाद पति-पत्नी का हुआ पुनर्मिलन

जालोर। राजस्थान स्टेट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी के निर्देशानुसार एवं डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी जालोर के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में रविवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के दौरान एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया, जिसमें करीब छह वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी को फिर से मिला दिया गया।

6 साल पुराना विवाद आपसी सहमति से सुलझा

एडवोकेट सरिता चौधरी के माध्यम से प्रस्तुत इस मामले में सेटलमेंट के बाद पति सांवलाराम और पत्नी भूरी देवी ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया। लोक अदालत में दोनों पक्षों को माला पहनाकर समझौता कराया गया। इसके बाद पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल चली गई।

इस प्रकार वर्षों से लंबित पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण और मानवीय समाधान निकला, जिसे लोक अदालत की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।