राजस्थान में घना कोहरा, जयपुर समेत कई जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर तक गिरी

राजस्थान इन दिनों कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की चपेट में है। सोमवार सुबह राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

राजस्थान में घना कोहरा, जयपुर समेत कई जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 मीटर तक गिरी

जयपुर। राजस्थान इन दिनों कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की चपेट में है। सोमवार सुबह राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जयपुर के बाहरी इलाकों में विजिबिलिटी घटकर महज 10 मीटर तक रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर खासा असर पड़ा।

बॉर्डर एरिया वाले जिले जैसलमेर और श्रीगंगानगर में भी घने कोहरे के कारण हालात मुश्किल बने रहे। कई स्थानों पर सुबह के समय वाहन रेंगते नजर आए, वहीं ट्रेनें भी देरी से संचालित हुईं।

दिन के तापमान में गिरावट, सर्दी का असर बढ़ा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है।

रविवार को अलवर और करौली प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे, जहां अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे में और बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में तेज सर्दी और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।