गर्मी में ये ठंडाई बनाकर पी लो, शरीर होगा कूल-कूल

गर्मी के मौसम में घर-घर में ठंडाई बनाई जाती है, लेकिन सभी के तरीके अलग-अलग होते हैं. हम बता रहे हैं ठंडाई बनाने का तरीका

गर्मी में ये ठंडाई बनाकर पी लो, शरीर होगा कूल-कूल

तपती गर्मी में कुछ भी खाने का मन नहीं करता है, इस समय बस ऐसी ठंडा-ठंडा जूस, शरबत, छाछ और लस्सी की तरफ ही हाथ जाते है. चिलचिलाती धूप से आने के बाद तो खासतौर पर सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों की तरफ ही हाथ जाते हैं. हरियाणा के खाने के साथ दूध, दही, लस्सी और छाछ खूब खाए-पिए जाते हैं, क्योंकि वहां के अक्सर घरों में लोग खेल-कूद के साथ-साथ पहलवानी भी करते हैं. तो राजस्थान में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल होता है। राजस्थान के कई इलाकों में भी ठंडाई बनाई जाती है।

भीषण गर्मी में हरियाणा के पहलवान अपने शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए खास देसी ड्रिंक पीते हैं. तो राजस्थान में भी ये ठंडाई घर-घर में बनाई जाती है 
बादाम, सौंफ, काली मिर्च, खसखस और इलायची जैसे पौष्टिक मसालों से तैयार यह ठंडाई न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि एनर्जी भी बढ़ाती है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी और गर्मियों में इसे पीने के फायदे.

बादाम रगड़ा ठंडाई बनाने के लिए...

बादाम– 1 कप
सौंफ– 2 बड़े चम्मच
खसखस– 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च– 8 से 10 दाने
हरी इलायची– 4-5
गुलाब की सूखी पंखुड़ियां – 2 बड़े चम्मच
चीनी या मिश्री 
ठंडा दूध– 1 लीटर
केसर– कुछ रेशे 
बर्फ के टुकड़े

बादाम रगड़ा ठंडाई को ऐसे बनाएं:
1. सबसे पहले बादाम, सौंफ, खसखस और काली मिर्च को 5-6 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.


2. उसके बाद इनको पानी से निकाल लें, बादाम का छिलका उतारकर सभी चीजों को गुलाब की पंखुड़ियों और इलायची के साथ पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.


3. एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध लें और उसमें तैयार पेस्ट मिला दें. अब इसमें मिश्री या चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें.


4. ठंडाई को छलनी या मलमल के कपड़े से छान लें. ऊपर से केसर और बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

गर्मियों में बादाम रगड़ा ठंडाई पीने के फायदे:
सौंफ, गुलाब की पंखुड़ियां, खसखस शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करती हैं. यह लू और गर्मी से राहत दिलाने वाला प्राकृतिक ड्रिंक है.



देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।