अभिजीत दीपके के पड़ा थप्पड़, जयपुर में फ्लॉप हुआ प्रदर्शन!
कॉकरोच जनता पार्टी ने जयपुर में प्रदर्शन किया लेकिन यहां पर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को विरोध का सामना करना पड़ा, एक युवक ने उनके थप्पड़ भी जड़ दिया
कुछ ही समय में सुर्खियों में आने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का जयपुर में आज प्रदर्शन रहा. इस दौरान CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिए गए। वे नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने आए हैं। प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग शहीद स्मारक पर जुटे थे। प्रदर्शनकारियों ने थप्पड़ मारने वाले युवक को पकड़कर पिटाई कर दी।

इससे पहले यहां नारेबाजी करते समय युवक आपस में भिड़ गए। इस पर पुलिस ने एक युवक को कस्टडी में ले लिया। धरनास्थल से कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल चोरी हो गए। इसके बाद मंच से लोगों को अपने मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए कहा गया।

युवा अपने 'हाथों में मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है', 'पेपर लीक बंद करो' नारे लिखे पोस्टर और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पहुंचे हैं। कुछ महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर प्रदर्शन में आई हैं।

