अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, सीएम योगी ने दिया आदेश, दर्ज करो FIR
अखिलेश यादव की बेटी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई, आपत्तिजनक पोस्ट की गई इसको लेकर योगी सरकार सख्त नजर आई।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला गरम है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए। मैं पिछले दिनों देख रहा था, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। सीएम योगी ने कहा कि मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस से कहा इसमे एफआईआर दर्ज कराओ।

अखिलेश को CM योगी की नसीहत
सीएम योगी ने आगे कहा कि बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं होगी, बेटी-बेटी होती है, हम तो उस संस्कार में पले हैं, जहां कहा जाता है गांव की बेटी सबकी बेटी। सीएम योगी ने इसके साथ ही अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि अखिलेश जी दूसरों को तो उपदेश देते हो,अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो की अपनी भाषा को संयम कर लें।
"अपने लोगों को संस्कारित करें"
अखिलेश यादव की बेटी के विवाद पर सीएम योगी ने कहा कि दूसरों के ऊपर टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं,अपने लोगो को संस्कारित करें, उन्हें समझाओ,नही कर सकते तो उन्हें हमारे हवाले कर दो। इसके बारे में उनको भी अपने लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है। अच्छा होगा उनको समझाओ।

ये है पूरा मामला
अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। यूपी के कानपुर के साइबर क्राइम थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट किए जा रहे थे। अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।

