राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
Rajasthan के जमवारामगढ़ क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक Mahendra Pal Meena के नेतृत्व में Bharatiya Janata Party (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा सहित कई स्थानीय नेताओं के भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। इस बदलाव को क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों में अहम माना जा रहा है।
जोधपुर : राजस्थान के जमवारामगढ़ क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है, जहां पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। इस अवसर पर विधायक महेंद्र पल मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया गया है। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। अन्य कार्यकर्ताओं में भगवान सहाय वर्मा, पप्पू लाल रैगर, विनोद वर्मा, लोकेश वर्मा, और राम वाल्मीकि शामिल रहे। सबने विधायक महेंद्र पल मीणा के निवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और में सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम में विधायक महेंद्र पल मीणा ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर और पार्टी का दुपट्टा डाल भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने कहा की भाजपा की नीतियों और कार्यशैली का असर लोगों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जिसके कारण स्थानीय स्तर पर भी बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे है। महेंद्र पाल मीणा नेयह भी कहा की भाजपा का उद्देश्य हर नागरिक को विकास से जोड़ना है और वह इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहे है।
भाजपा जिला महामंत्री मोहनलाल वर्मा और जिला मीडिया प्रभारी सीताराम छापोला भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत किया और सभी को संगठन के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार जमवारामगढ़ में इस तरह के सदस्यता बदलाव से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में बदलाव आ सकता है। खासकर जब पूर्व कांग्रेस नेतृत्व वाले व्यक्ति भाजपा का दामन थाम रहे हैं, तो आगामी चुनावों में इसका प्रभाव देखा जा सकता है।
स्थानीय लोगों ने इस बदलाव को क्षेत्र के विकास और बेहतर प्रतिनिधित्व की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है। कई लोगों का कहना है कि स्थानीय नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की संगठन शक्ति और मजबूत होगी और क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण बेहतर ढंग से हो सकेगा।
Hindu Solanki 
