विधानसभा में जन विश्वास बिल पर हुआ हंगामा, विपक्ष ने उठाई कोरम की मांग

Jaipur में बजट सत्र के दौरान Rajasthan Legislative Assembly में जन विश्वास बिल को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। सरकार द्वारा बिल पेश किए जाने पर विपक्ष ने कोरम पूरा न होने का मुद्दा उठाया और डिवीजन की मांग की। उपनेता प्रतिपक्ष Ramkesh Meena ने सदन में खड़े होकर पर्याप्त उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की, जिससे कुछ समय के लिए कार्यवाही बाधित रही।

विधानसभा में जन विश्वास बिल पर हुआ हंगामा, विपक्ष ने उठाई कोरम की मांग

जयपुर : विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान राजस्थान विधानसभा में जन विश्वास बिल को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सरकार द्वारा जन विश्वस बिल पेश किये जाने के दौरान विपक्ष ने सदन में कोरम पूरा न होने का मुद्दा उठाया और डिवीजन की भी मांग की। विपक्षी विधायकों का कहना था की इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा और पारित करने से पहले सदन में प्रयाप्त सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए।  

उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने सदन में खड़े होकर कोरम और डिवीजन की मांग उठाई, जिसके बाद कुछ समय के लिए कार्यवाही बाधित रही और सदन का माहौल गर्म हो गया।

हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, जिसके बाद स्थिति सामान्य कराने के प्रयास किये गए।