राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू, फतेहपुर में पारा 4.9°C तक लुढ़का, 5 जिलों में आज येलो अलर्ट

उत्तर भारत से आ रही बफीर्ली हवाओं ने राजस्थान को अपनी चपेट में ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहे पारे ने अब शीतलहर (कोल्ड वेव) का रूप ले लिया है। सोमवार रात राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू, फतेहपुर में पारा 4.9°C तक लुढ़का, 5 जिलों में आज येलो अलर्ट

जयपुर। उत्तर भारत से आ रही बफीर्ली हवाओं ने राजस्थान को अपनी चपेट में ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गिर रहे पारे ने अब शीतलहर (कोल्ड वेव) का रूप ले लिया है। सोमवार रात राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जबकि दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार (18 नवंबर) को भी पांच जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

सबसे ठंडा रहा फतेहपुर, पारा 4.9°C तक गिरा

पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेखावाटी अंचल सहित उत्तरी राजस्थान में ठंड का कहर सबसे ज्यादा रहा। सीकर में 5.5°C, नागौर में 5.6°C, फतेहपुर 4.9°C, चूरू में 8.0°C और झुंझुनूं में 9.2°C तापमान रहा।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (17-18 नवंबर की रात)

  • फतेहपुर (सीकर): 4.9°C
  • सीकर: 5.5°C
  • नागौर: 5.6°C
  • बारां: 7.7°C
  • जालोर: 7.4°C
  • करौली: 7.6°C
  • वनस्थली (टोंक): 7.9°C
  • अलवर: 8.0°C
  • चूरू: 8.0°C
  • चित्तौड़गढ़: 8.2°C
  • उदयपुर: 8.5°C
  • भीलवाड़ा: 8.6°C
  • अजमेर: 9.8°C
  • कोटा: 10.6°C
  • जयपुर: 11.8°C

दिन में भी सर्दी का एहसास, सिर्फ 4 शहरों में 30°C पार तापमान

शीतलहर के असर से दिन के तापमान में भी भारी गिरावट आई है। बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर राज्य के सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे गर्म रहा बाड़मेर, जहां दिन का तापमान 32.2°C तक पहुंचा।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

  • बाड़मेर: 32.2°C
  • बीकानेर: 31.8°C (अनुमानित)
  • जोधपुर: 31.0°C (अनुमानित)
  • चूरू: 29.7°C
  • जैसलमेर: 28.4°C
  • जयपुर: 28.4°C
  • झुंझुनूं: 28.4°C
  • डूंगरपुर: 28.3°C
  • कोटा: 27.3°C
  • सीकर: 27.0°C
  • उदयपुर: 27.0°C
  • भीलवाड़ा: 27.0°C
  • बारां: 27.2°C
  • अलवर: 26.6°C
  • करौली-प्रतापगढ़: 26.4°C

अगले 5 दिन कोई राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन तक राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं जारी रहेंगी, जिससे रात और सुबह के तापमान में और गिरावट आएगी। कोहरे की भी संभावना है, खासकर शेखावाटी, बीकानेर और जोधपुर संभाग में।