शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जोधपुर - बालेसर ओरन बचाओ पदयात्रा में लिया भाग
जोधपुर-बालेसर ओरन बचाओ पदयात्रा में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सरकार से सख्त संरक्षण कदम उठाने की मांग की गई।
जोधपुर : राजस्थान के मरू संभाग के पर्यावरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आंदोलन 'ओरन बचाओ पदयात्रा' में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। भाटी पदयात्रा के जोधपुर - बालेसर खंड में शामिल हुए, जहां से आंदोलन की शुरुआत हुई है। इस पदयात्रा का उद्देश्य है स्थानीय परिस्थिति, वन्य जीवन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना। पदयात्रा में भाग लेने वाले लोग ओरन क्षेत्र के वन, झाड़ियां, और जैव विविधता को बचाने की मांग करते है तथा सर्कार और जनता को पर्यावरण चेतना संरक्षण के आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित करते है।
इस पदयात्रा में शामिल होते हुए शिव विधायक भाटी ने कहा की पर्यावरण रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है। साथ ही उन्होंने कहा,"ओरन क्षेत्र को नुकसान हमारे पारिस्थितिकीय संतुलन के लिए घातक है। पानी की कमी, वनो की कटाई, और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्याओं का स्थाई समाधान तब ही संभव है जब हम ओरन क्षेत्र की रक्षा करें। में इस पदयात्रा में शामिल हो कर जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूँ।
ओरण बचाओ पदयात्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भी भागीदारी दिखाई है। सभी ने हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर, ओरन के संरक्षण, पौधरोपण और पानी बचने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया। ओरण क्षेत्र वर्षा जल को जमा करने, मिटटी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इन पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील भूमि की सुरक्षा और संवर्द्धन को लेकर यह पदयात्रा एक जागरूकता एवं सामाजिक समर्थन अभियान के रूप में महत्वपूर्ण कही जा रही है।
पदयात्रा के प्रतिभागियों ने सरकार से भी ओरन क्षेत्र की रक्षा के लिए सख्त नियम, संरक्षण योजनाएँ और जागरूकता कार्यक्रम चलाने की मांग की है।
Saloni Kushwaha 
