जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में दर्दनाक हादसा, 5वीं मंजिल से गिरी 6वीं क्लास की छात्रा की मौत
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को नीरजा मोदी स्कूल में दर्दनाक हादसा हुआ। 6वीं कक्षा की एक छात्रा की स्कूल की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को नीरजा मोदी स्कूल में दर्दनाक हादसा हुआ। 6वीं कक्षा की एक छात्रा की स्कूल की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने घटना के सबूत मिटाने की कोशिश की और पुलिस को देर से सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा स्कूल के अंदर उस वक्त हुआ जब कक्षाएं चल रही थीं। छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में इमारत की ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गई। घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल ने सीसीटीवी फुटेज छिपाने और सबूत मिटाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ जारी है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं — उनका कहना है कि अगर स्कूल में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी होती, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।

