वी श्रीनिवास बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश
राजस्थान सरकार ने 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी श्रीनिवास को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग ने रविवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। मौजूदा मुख्य सचिव सुधांश पंत के रिलीव होने के साथ ही श्रीनिवास सोमवार (17 नवंबर) को पदभार ग्रहण करेंगे।
जयपुर। राजस्थान सरकार ने 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी श्रीनिवास को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग ने रविवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। मौजूदा मुख्य सचिव सुधांश पंत के रिलीव होने के साथ ही श्रीनिवास सोमवार (17 नवंबर) को पदभार ग्रहण करेंगे।
श्रीनिवास पिछले सात वर्षों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। उन्हें 14 नवंबर की शाम को ही केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए रिलीव कर दिया था। रिलीव होने से पहले वे केंद्रीय प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत, पेंशन्स और पेंशनर्स कल्याण विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे। नए मुख्य सचिव सितंबर 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे।
नियुक्ति के साथ ही वी श्रीनिवास को राजस्थान राज्य माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) के अध्यक्ष तथा मुख्य आवासीय आयुक्त, दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इस बीच, निवर्तमान मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव के पद पर 30 नवंबर को जॉइन करना है। तब तक उन्हें कैबिनेट सचिवालय में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया गया है।
नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद राज्य में शीघ्र ही बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।
केंद्र में महत्वपूर्ण पद संभाल रहे थे
मुख्य सचिव नियुक्त होने से पहले वी. श्रीनिवास केंद्रीय प्रशासनिक सुधार, लोक शिकायत, पेंशन्स और पेंशनर्स कल्याण विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे सितंबर 2026 तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।
अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं
राज्य सरकार ने वी. श्रीनिवास को मुख्य सचिव के साथ-साथ दो अतिरिक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी दी हैं
- अध्यक्ष, राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML)
- मुख्य आवासीय आयुक्त, दिल्ली
सुधांश पंत 30 नवंबर को केंद्र में लेंगे नया चार्ज
सुधांश पंत को केंद्र सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। 30 नवंबर को पद ग्रहण करने से पहले उन्हें कैबिनेट सचिवालय में OSD बनाया गया है। नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद अब राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल की पूरी संभावना जताई जा रही है।

