राजस्थान में सड़क सुरक्षा अभियान असरदार, 11 दिनों में करीब 77 हजार वाहनों पर एक्शन

राजस्थान में लगातार बढ़ते सड़क हादसों और वाहनों की लापरवाही को देखते हुए राज्य सरकार ने 4 से 18 नवंबर तक राज्यव्यापी 15-दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर पुलिस, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग संयुक्त रूप से कड़े कदम उठाते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में विशेष कार्रवाई कर रहे हैं।

राजस्थान में सड़क सुरक्षा अभियान असरदार, 11 दिनों में करीब 77 हजार वाहनों पर एक्शन

राजस्थान में लगातार बढ़ते सड़क हादसों और वाहनों की लापरवाही को देखते हुए राज्य सरकार ने 4 से 18 नवंबर तक राज्यव्यापी 15-दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर पुलिस, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग संयुक्त रूप से कड़े कदम उठाते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में विशेष कार्रवाई कर रहे हैं। अभियान का फोकस—यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, चालकों को जागरूक करना और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करना—स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

19,892 चालान और 1,034 वाहन जब्त

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की जानकारी के अनुसार 14 नवंबर तक राज्यभर में

19,892 चालान जारी किए गए

1,034 वाहन जब्त किए गए

4,98,373 नागरिकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया

पुलिस और परिवहन विभाग की टीमों ने हाईवे से लेकर शहरों तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। एनएच-48 की तर्ज पर कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर लेन ड्राइविंग जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

नियम उल्लंघन पर की गई बड़ी कार्रवाई

14 नवंबर तक पुलिस ने विभिन्न नियम उल्लंघनों पर निम्न कार्रवाई की

नशे में वाहन चलाना: 7,516 चालान

तेज रफ्तार में वाहन चलाना: 51,289 चालान

गलत दिशा में ड्राइविंग: 36,941 चालान

खतरनाक तरीके से ड्राइविंग: 3,253 चालान

रिफ्लेक्टर के बिना वाहन: 10,548 चालान

बिना नंबर प्लेट वाहन: 19,199 चालान

 

ओवरलोडिंग और यात्री वाहनों पर सख्ती

मालवाहक और यात्री वाहनों पर भी विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान

ओवरलोडिंग पर: 1,224 चालान

अवैध यात्री ढोने पर: 406 चालान

विविध यातायात उल्लंघन: 13,551 चालान

क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाने पर: 206 चालान

छतों पर सामान/सवारी ले जाने पर: 44 चालान

यात्री वाहनों के अन्य नियम उल्लंघन: 2,487 चालान

 

ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण भी रद्द

अभियान के दौरान गंभीर और बार-बार उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्दीकरण, तथा कई वाहनों के पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।